सारण: छेड़खानी के विवाद में युवक को गोली मारकर घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

0
0

सारण: छेड़खानी के विवाद में युवक को गोली मारकर घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

///
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवा नंदलाल सिंह टोला में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक को पुरानी रंजिश और छेड़खानी के विवाद में गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान राजकुमार सिंह, पिता संजय सिंह के रूप में की गई है। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव के ही सूरज कुमार, पिता अशोक सिंह ने उसे गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल पीएचसी, एकमा भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच में जुट गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पिछले कई वर्षों से छेड़खानी और मारपीट को लेकर विवाद चला आ रहा था। वर्ष 2020 में इस मामले से संबंधित दो मुकदमे — दाउदपुर थाना कांड संख्या 44/20 और प्रतिलोम कांड संख्या 70/20 दर्ज किए गए थे, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) भी घटनास्थल पहुंचे और जांच का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है, जबकि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
सारण पुलिस ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
#SaranPolice #BiharPolice #Daudpur #Chapra #CrimeNews #LawAndOrder #BiharNews #HainTaiyaarHum #BiharHomeDept

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here