आपसी विवाद में महिला घायल, नहर किनारे बाइक से गिरा युवक, पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

0
0

सिसवन में आपसी विवाद में महिला घायल, नहर किनारे बाइक से गिरा युवक, पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

///
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर मुबारकपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान हीरालाल साह की पत्नी सुभावती देवी के रूप में की गई है। उन्हें उपचार के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
वहीं, सिसवन थाना क्षेत्र के तिलौता-चांदपुर नहर मार्ग पर बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के शैचानी गांव निवासी हरिशंकर राम के पुत्र रमेश कुमार राम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
इसके अलावा, सिसवन थाना पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहनों के कागजात और डिक्की की गहन जांच की गई।थाना अध्यक्ष टुनटुन कुमार ने बताया कि यह अभियान चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब, हथियार या संदिग्ध वस्तुएं ले जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#SiswanNews #BiharPolice #CrimeUpdate #Saran #VehicleChecking #

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here