Site icon Darpan Antarman Ka

सिसवन-ताजपुर मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल

सिसवन-ताजपुर मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल

सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन-ताजपुर मुख्य सड़क पर शुक्रवार की शाम एक बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी सत्यदेव कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिससे सत्यदेव कुमार को चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को नजदीकी निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। मौके पर पहुंची सिसवन थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली और यातायात को सामान्य कराया।
#SiswanNews #BikeAccident #SaranNews #BiharNews #

Exit mobile version